सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम कविता मीना सख्त, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को चेतावनी; समयबद्ध सुधार के दिए निर्देश
हापुड़। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिन विभागों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं मिला, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सी और डी श्रेणी…









