
शेखपुर खिचरा में 12, अब्दुल्ला मोड़ी में आठ और नूरपुर में दो मामले सामने आए
ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर एक से 22 अगस्त के बीच तीन क्षेत्रों में बिजली चोरी के 22 मामले पकड़े। कार्रवाई के दौरान आरोपितों पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान शेखपुर खिचरा में 12, अब्दुल्ला मोड़ी में आठ और नूरपुर में दो बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।
उन्होंने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करें और बिजली चोरी से बचें।