6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, चचेरे भाई समेत बाल अपचारी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद वयस्क आरोपी और उसके बाल अपचारी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गांव कांवी कट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार…









