घर लौट रहा था परिवार, मौत ने रास्ते में रोक लिया सफर
बछलौता फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराई बाइक; मां गंभीर, मेरठ में चल रहा उपचार शाहजहांपुर से नोएडा लौट रहा था परिवार, एक हादसे ने पलभर में उजाड़ दी पूरी दुनिया हापुड़, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से पिता और उसके तीन मासूम बच्चों की मौत हो…









