जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आयोजित
हापुड। – डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) की बैठक जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के सदस्य संयोजक प्रेम शंकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद की सभी 36 पैक्स समिति, 2 मत्स्य सहकारी समिति तथा 123 डयेरी सहकारी समितियों का विवरण राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। शासन की मंशा के अनुसार जनपद…






