
मेरठ। – शास्त्री नगर स्तिथ अमेरिकन किडज प्ले स्कूल व अमेरिकन स्कोलर्स अकैडमी गुरुद्वारा रोड, मेरठ का वार्षिक स्पोर्टस डे 2024 “किडचेला” दी अमेरिकन स्पोर्टस फेस्टिवल का आयोजन बुधवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के बराबर मैदान में, दोपहर 12:00 बजे से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० अमित उपाध्याय ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर किया। कार्यक्रम का थीम खेल भावना पर आधारित खिलाडिओं के जज्बे व टीम वर्क रहा। सर्वप्रथम विद्यालय के बैंड ने स्पोर्टस डे परेड प्रस्तुत की। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मोहिनी लांबा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का अपने स्वागत संभाषण से स्वागत किया। सबसे पहले प्री-नर्सरी के नन्हे-मुन्हे बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुरुआत हुई “रेनबो रेस” से जिसका शीर्षक था “स्पेक्ट्रम स्प्रिंट” इसके बाद प्री-नर्सरी की ही “किसान रेस” आयोजित की गयी इसका थीम “सीड्स ऑफ़ फ्रेंडशिप” था। अब बारी आई प्री- नर्सरी किडज़ के पेरेंट्स की जिनकी ‘हॉप टू ग्लोरी “नामक रेस आयोजित की गयी। नन्हे मुन्हें प्री-न प्री नर्सरी किडज व उनके पेरेंटस का जोश स्वागत योग्य रहा। इसके बाद बारी थी नर्सरी किडज़ की जिनकी किंग मिडास रेस दी गोल्डन टच रिले “आयोजित की गयी। तत्पश्चात स्पोर्टस डे का कार्निवाल डांस “दी किडचेला कार्निवाल” आयोजित किया गया। अमेरिकन किडज़ के उत्साह ने सभी उपस्थित जनो को भी जोश से भर दिया। नर्सरी के ही किडज़ की “इसरो रेस” भी आयोजित की गयी जिसका नाम था मिशन मार्सदी इ इसरो वे अब बारी थी नर्सरी किडज़ की क्रिसमस रेस -दी जिंगल रन की, अमेरिकन किडज़ की फुर्ती देख सभी आनंदित हो उठे। इसके बाद बारी आयी नर्सरी पेरेंट्स की जिनकी रेस का शीर्षक “टेन स्टेप टैंगो” था। यह कहना अनुचित नहीं। होगा की नर्सरी पेरेंट्स अपनी चुस्ती-फुर्ती में नर्सरी किडज़ से पीछे नहीं रहे। नर्सरी के बाद के० जी० के छात्र-छात्राओं की रेस आयोजित की गयी। सबसे पहले मार्शल आर्ट्स – मास्टर्स इन मोशन” रेस थी, इसके बाद जूनियर के० जी० की “केच दी रिदम हो रे मी डैश” का आयोजन हुआ आयाजन कार्यक्रम का आयोजन आगे बढ़ा “सैक रेस- हॉप टिल यू ड्राप”, “पोम पोम चीयर लीडर्स चीयर स्टॉर्म अनलीश्ड” जैसी रेसेस के आयोजन के साथ। तत्पश्चात बारी आई जूनियर के जी० के पेरें पेरेंट्स की रेस “टाईड टूगेदर ट्रायेअम्फ” की, पेरेंट्स ने अपने जोश से इस बार भी निराश नहीं किया । तत्पश्चात मॉस ड्रिल – सिंक्रोनी ऑफ़ स्टेंग्थ आयोजित की गयी। अब सीनियर के0 जी० के पेरेंट्स के लिए रेस आयोजित की गयी जिसका शीर्षक “यूनिफाइड स्की- वॉकर” था। अंत में हॉकी ड्रिल फील्ड ऑफ ड्रीम्स आयोजित की गयी। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर इल्मा ने वोट ऑफ़ थैंक्स प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सेंटर हेड दिव्या गोयल ने सभी उपस्तिथ प्रेस प्रतिनिधियों, छायाकारों, अभिभावकों व सभी अन्य उपस्तिथ जनों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्ट्स टीचर अतुल कश्यप व अनुज तोमर, डांस टीचर्स विकास कुमार व प्रज्ज्वल उपाध्याय, संगीत टीचर्स उज्जवल लाल व अनुज वर्मा स्कूल कोऑर्डिनेटर प्रेरणा लांबा, कोऑर्डिनेटर्स इल्मा, आयुषी व पलक का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। अमेरिकन किडज़ के प्रबंधन व सेंटर हेड दिव्या गोयल की और से सभी को क्रिसमस-डे व नव-वर्ष की शुभकामनाएं दी गयीं।