
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और विद्यालय के प्रबंधक पुनीत रस्तोगी ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
मां सरस्वती की वंदना और शहीदों को श्रद्धांजलि
ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती की वंदना कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद देशभक्त शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा भाटी ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया और उनका परिचय कराया।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की कविताएं, भाषण, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का संदेश दिया।
गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र, मनीष मिश्रा, प्रो. जयमाला, प्रो. वैशाली पाटिल, धर्मेंद्र सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों और अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया।
प्रधानाचार्या ने जताया आभार
अंत में प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा भाटी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों और विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।