
भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की हापुड़ इकाई ने नागरिकों से सतर्क रहने और रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत करने की अपील की है।
हापुड़ इकाई की ओर से जारी जागरूकता संदेश में कहा गया है कि “बदलेगा हापुड़, बदलेगा नजारा… जब रिश्वतमुक्त होगा शहर हमारा।” अभियान के तहत नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रिश्वत मांगे तो करें शिकायत
जागरूकता संदेश में नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की हापुड़ इकाई से की जा सकती है।
हापुड़ इकाई प्रभारी के लिए 8865099457 और 9899740101 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा aco@nic.in ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिकों से सहयोग की अपील
अभियान के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संदेश में नागरिकों से सतर्क रहने और भ्रष्टाचार की जानकारी सामने आने पर संबंधित संगठन को सूचना देने की अपील की गई है।
अभियान का उद्देश्य रिश्वतखोरी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना है।