श्रेयस मीडिया ने महाकुंभ 2025 के एडवरटाइजिंग राइट्स हासिल किए

PU


मेरठ। – श्रेयस मीडिया (आध्याश्री इंफोटेनमेंट की एक शाखा), भारत की प्रमुख सेल्स और मार्केटिंग कंपनी, ने घोषणा करते हुए बताया कि उसने महाकुंभ मेला 2025 के लिए विशेष एडवरटाइजिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। इसके साथ ही कंपनी ने वेंडिंग जोन, एंटरटेनमेंट जोन और फूड कोर्ट जैसी कई अन्य गतिविधियों के राइट्स भी हासिल किए हैं। श्रीनिवास राव (फाउंडर और चेयरमैन, श्रेयस ग्रुप) ने कहा, भारतीय कंपनियां इस 45-दिवसीय महाकुंभ मेले में ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने वाली हैं, क्योंकि ब्रांड इस 12 वर्षों में एक बार होने वाले बड़े आयोजन में विशाल अवसर देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 6,300 करोड़ रुपये के बजट के साथ आयोजित महाकुंभ मेला 2025 में दुनिया भर से 500 मिलियन से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह आयोजन अब तक का सबसे भव्य कुम्भ मेला होगा। आध्याश्री इंफोटेनमेंट की शाखा श्रेयस मीडिया, जिसने मीडिया और इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में लगातार इनोवेशन और बाजार की गतिशीलता की गहरी समझ के जरिए क्रांति लाई, अपने फाउंडर और चेयरमैन जी. श्रीनिवास राव के दूरदर्शी नेतृत्व में ब्रांड्स को अधिकतम दृश्यता प्रदान करने के लिए अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करेगी। बताया कि “महाकुंभ मेला 2025 आध्यात्मिकता और वाणिज्य को एकजुट करने वाला एक अद्वितीय आयोजन है। हम अपने विशेषज्ञता को मेले के पैमाने के साथ मिलाकर ब्रांड्स को एक विशाल और विविध दर्शकों के साथ जुड़ने का अद्वितीय अवसर प्रदान करेंगे। हमारा काम केवल विज्ञापन तक सीमित नहीं है; हम अपने पार्टनर्स के लिए विसिबिलिटी, एंगेजमेंट और रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट को अधिकतम करने के लिए स्टार्टेजी प्रदान करते हैं।”

Please follow and like us: