मेरठ में जिला स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Meerut News: उत्तर प्रदेश शासन के ‘स्पोर्ट्स फॉर स्कूल’ कार्यक्रम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में सोमवार को मेरठ में जिला स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता चौधरी इलम सिंह जन विद्या पीठ इंटर कॉलेज, सतवाई भोला में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में शारीरिक शिक्षक हिमांशु तेवतिया तथा तीरंदाजी प्रशिक्षक विकास शास्त्री की देखरेख में किया गया।

इंडियन राउंड अंडर-14 बालक वर्ग में वंश, दक्ष, वैभव और कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में मयंक कुमार, लविश, समुद्र और प्रतीक ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-17 बालिका वर्ग में हर्षिता, कृपी राठी और जिज्ञासा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

कंपाउंड और रिकर्व वर्ग में भी दिखी प्रतिभा

कंपाउंड अंडर-14 बालक वर्ग में देव और कृष्ण चौहान, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में आशीष कुमार ने हिस्सा लिया। रिकर्व अंडर-17 बालक वर्ग में अभि ने अपनी तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में अंशु राणा ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया। आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

प्रतियोगिता अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक उज्ज्वल खोखर और ऋचा, खिलाड़ियों के अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है, ताकि युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Slug:

Please follow and like us: