सीएम के बयान पर बवाल: सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन फूंका पुतला
हापुड़— समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली,पुतला दहन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। आपको बता दे कि प्रदर्शन की शुरुआत सपा कार्यालय से हुई जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के दिशा-निर्देशन…