शहर के प्रवेश द्वार होंगे भव्य और सांस्कृतिक, प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण शहर की सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा शहर के दोनों प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इनमें पहला द्वार निजामपुर ट्रांसपोर्ट नगर के पास और दूसरा द्वार ततारपुर बाईपास पर बनाया जाएगा।आपको बता दे कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन गौड़ की मंशा है कि ये द्वार सिर्फ प्रवेश के प्रतीक न हों, बल्कि जिले…









