किसानो की समस्या को गंभीरता से लें : संदीप कुमार
हापुड़। अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में प्रातः11:00 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में सर्वप्रथम योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा गतमाह मार्च, 2025 के किसान…









