हापुड़ में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, छात्रों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
हापुड़। महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को लेकर जिले में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बीती 4 सितंबर को इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, गढ़ रोड हापुड़ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को लैंगिक भेदभाव समाप्त करने, रूढ़िवादी धारणाओं को तोड़ने तथा पितृसत्तात्मक सोच को बदलने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सच्ची समानता…









