महिला से मारपीट, ईंट से वार करने का आरोप

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के कांवी गांव में विवाद के बाद एक महिला से मारपीट करने और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 12 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कांवी निवासी कृष्णा ने बताया कि किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, उसके पेट में लात-घूंसे मारे गए और ईंट से भी वार किया गया। घटना में उसे चोटें आई हैं।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।