
सिंभावली। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की गई बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामद कराने की मांग की है।
गांव बक्सर निवासी इकरार ने बताया कि 23 अगस्त की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। रात करीब 12 बजे तक बाइक वहीं मौजूद थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब मिली।
इकरार ने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग की।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।