
पिलखुवा। उत्तम जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में वैष्णवी, सिद्धार्थ सिंह, प्रियांशु, काव्य, अंश, शिवम और हंसिका समेत अन्य बच्चों ने आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियों के माध्यम से अपनी कला और कल्पनाशीलता को प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य गुंजन सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।