जब कचहरी में वकील बनकर बैठा बंदर, घंटे भर न छोड़ी कुर्सी; फिर जो हुआ सबने पकड़ लिया माथा

*चर्चा में ये तस्वीर: जब कचहरी में वकील बनकर बैठा बंदर, घंटे भर न छोड़ी कुर्सी; फिर जो हुआ सबने पकड़ लिया माथा*

वाराणसी जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां कोर्ट में अधिवक्ता की कुर्सी पर बंदर के कब्जे से घंटे भर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इतना ही नहीं बंदर के आतंक के चलते करीब एक घंटे तक काम बाधित रहा।

स्पेशल जज एससीएसटी के सहायक शासकीय अधिवक्ता की कुर्सी पर बंदर अचानक आकर बैठ गया। इस दौरान लोग उसे भगाने का प्रयास करने लगे तो वह कुर्सी से उठकर मेज पर बैठ गया। बंदर के हमले की आशंका में लोग पास जाने से कतरा रहे थे।

ऐसे में घंटे भर तक बंदर कुर्सी और मेज पर मडराता रहा। इस दौरान वहां काम बाधित रहा। आखिरकार बंदर जब वहां से खुद हटा तब जाकर काम शुरू हुआ। बंदर के इस कृत्य की चर्चा पूरे दिन होती रही।