मदन मोहन विद्या मंदिर विद्यालय मे गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया

बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मदन मोहन विधा मंदिर विद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्विधालय परिसर मेरठ में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री गणेश जी पूजा अर्चना व आरती की गई। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय देते हुए गणेश की अद्वितीय प्रतिमाओं को सजाया और उन्हें अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक गतिविधियों में भाग लेकर गणपति बप्पा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त किया। पूरे परिसर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण  गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्यों ने बच्चों के द्वारा बनाई गई गणेश जी सुन्दर सुन्दर चित्र व क्ले से बनाई प्रतिमाओं की प्रशंसा की तथा बच्चों को इसी तरह आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष प्रो. मृदुल गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, प्रबंधक अनिल अग्रवाल, पुनीत रस्तोगी, राकेश कुमार गुप्ता, मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंशु शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ सविता, बलबीर, प्रीति, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, दीप्ति, नीतू, जयश्री सुधा मोहन, प्रियंका, हिमानी, शिखा, पूजा, अनुज, शिवांगी, सोना, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी, सुधा व रामगोपाल जी आदि उपस्थित रहे।