एससीआरआईईटी में “आइडियाथॉन 2025” का सफल आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार और स्टार्टअप की नई राह

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में 27 अगस्त को
एंट्रेंप्रेनेरशिप सेल (ई-सेल) के तत्वावधान में “आइडियाथॉन 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया और नवाचार, तकनीकी समाधान और स्टार्टअप की दिशा में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में तीन टीमों को विजेता घोषित किया गया।
प्रथम स्थान पर रही टीम लटरेटर
(दिव्यांशु राठौर, प्रखर गंगवार, प्रियांशु श्रीवास्तव, प्रियांशु यादव, हिमांशु सिंह), जिन्होंने एआई आधारित सुरक्षित वैश्विक बैंकिंग नेटवर्क का विचार प्रस्तुत किया।
द्वितीय स्थान टीम टाइटन्स (वंशिका दत्त श्रीवास्तव, हीमा मवई, शगुन पाल, प्रतिमा सिंह, आदिका यादव) को मिला, जिन्होंने खाद्य अपव्यय रोकने और भूखमुक्त समाज के लिए टेक-आधारित समाधान साझा किया।
तृतीय स्थान टीम फॉरगे (यशु द्विवेदी, कार्तिक जसवार, शुभम, दिनेश भाई) को मिला, जिन्होंने सीवर सफाई के लिए पोर्टेबल व अर्ध-स्वचालित मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया।
निर्णायक मंडल में इंजी. प्रियांक सिरोही, इंजी. अशुतोष मिश्रा व डॉ. निधि चौहान शामिल रहे। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. (डॉ.) नीरज सिंघल व डॉ. के.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो. सिंघल ने कहा, “आइडियाथॉन जैसे आयोजन छात्रों की नवोन्मेष क्षमता को निखारते हैं और उन्हें स्टार्टअप की दिशा में सशक्त बनाते हैं।” ई-सेल का उद्देश्य छात्रों को उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोभित सक्सेना व छात्र समन्वयक प्रताप कुमार, दामिनी जागलान, अक्ष झा एवं अंश शाक्य ने किया। संस्थान ने चयनित विचारों को राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Please follow and like us: