
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के कथित ‘मछली भोज’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के आचरण पर सवाल उठाते हुए इसे दोहरे रवैये का उदाहरण बताया।
योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक ओर अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन कर ‘राम-राम’ करते हैं और दूसरी ओर बाहर जाकर मछली भोज करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर विरासत के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की स्वाधीनता और एकता को बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के कथित पुराने आचरण का जिक्र करते हुए माफिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और उनके प्रभाव को खत्म किया गया।