
क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर 21 अगस्त की सुबह घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
बहादुरगढ़ निवासी रियासत अली ने बताया कि उनका पुत्र जिकरिया (14) 21 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने किशोर की तलाश रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पिता के अनुसार, जिकरिया रेंजर साइकिल लेकर घर से निकला था।
किशोर के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से जिकरिया की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
सीओ राहुल यादव ने बताया कि किशोर के लापता होने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश शुरू करा दी गई है और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।