गाजियाबाद में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को लगी गोली, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार




गाजियाबाद। – बुधवार को पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में फरार चल रहे दीपक के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट से वांछित आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया था।दीपक एक D-342 गैंग का लीडर जो इलाकों में लूटपाट और चोरी जैसी गतिविधियों में लिप्त था।पुलिस जब आरोपी से लूटपाट किए गए सामान बरामदगी के लिए आरोपी के बताए स्थान पर पहुंचीं।तो वहाँ पर आरोपी ने पहले से ही छिपाये गए हथियार से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।पुलिस ने आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है।मधुबन बापूधाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दीपक के पास से एक 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।आरोपी पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 7 मुकदमे दर्ज हैं।

Please follow and like us: