भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान तिरंगा यात्रा : कुलदीप चौधरी जलालपुर वाले



शिकारपुर – नगर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा कुलदीप चौधरी जलालपुर वाले, जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी, लीलू प्रधान, ने बताया कि भाकियू टिकैत बुलन्दशहर के नि. महामंत्री योगेंद्र सिंह, लीलू प्रधान, कुलदीप चौधरी जलालपुर वाले, के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सलैमपुर से किसान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें शिकारपुर ब्लांक के हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रेक्टर के साथ मार्च किया यात्रा के शिकारपुर पहुंचने पर वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा भगवान परशुराम को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया उसके पश्चात मैन बाजार से होते हुए यात्रा सीधे भगत सिंह चौक पहुंची जहां शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौके पर पहुंचे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तहसीलदार, एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कस्बा इंचार्ज, को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा इस मौके पर ओमप्रकाश तेवतिया, चौधरी सतपाल सिंह, मंटू चौधरी, वीरपाल सिंह, दयानंद राजोरा, कुलदीप चौधरी जलालपुर करीरा वाले, लीलू प्रधान, नरेश प्रधान, केपी सिंह, सुखबीर सिंह, संदीप तेवतिया, हरिसिंह प्रधान, हरवीर प्रधान, आदि समेत हजारों किसान मौजूद रहे ।

Please follow and like us: