2027 में पी.डी.ए के बल पर समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी : आस मोहम्मद गाजी



शिकारपुर – नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा में मदन वाल्मीकि के आवास पर हुई एक समाजवादी पार्टी पी.डी.ए की पंचायत जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी, ने की बैठक में विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा व पी.डी.ए प्रभारी प्रेमवीर यादव, प्रभारी मौजूद हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 में पी.डी.ए के बल पर समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री पी.डी.ए के नायक मान्य अखिलेश यादव, बनेंगे और कार्यकर्ता अभी से 2027 चुनाव की तैयारी में जुट जाये इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, नगर उपाध्यक्ष अरशद अंसारी, नगर उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि, नगर सचिव मोहम्मद, सलमान माहिर अंसारी, कमल वाल्मीकि, अजीम रिजवान, डॉक्टर परवेज आलम, शाहिद, आदि लोग मौजूद रहे ।