जनपद बुलन्दशहर में आयोजित हुई ग्राम चौपाल



बुलन्दशहर – जनपद के प्रत्येक विकास खण्‍ड की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जनपद में आयोजित 32 ग्राम चौपालों में कुल 302 ग्राम स्तरीय व विकास खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में ग्राम चौपाल के दौरान कुल 2132 ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 80 शिकायतें उपलब्ध कराई गई। ग्राम चौपाल में प्राप्त 80 शिकायतों के सापेक्ष 72 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष 08 शिकायतों को समयान्‍तर्गत निस्तारित करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद स्तरीय/ विकास खण्‍ड स्तरीय/ ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल के दौरान 57 परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया गया।