गुलावठी में भारतीय किसान यूनियन  मण्ढ़ार संगठन का हुआ विस्तार कई किसानों को सोपी गए अहम जिम्मेदारी





गुलावठी – भारतीय किसान यूनियन  मण्ढ़ार संगठन का हुआ विस्तार की गई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन को मजबूत करने पर जोर बुलंदशहर के गुलावटी में भारतीय किसान यूनियन  मण्ढ़ार  ने अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। चौधरी प्रदीप नंबरदार राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।गुलावटी में भारतीय किसान यूनियन मण्ढ़ार का संगठन विस्तार कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, की गई संगठन में शुभम अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष,, कनक सिंह को मेरठ मण्डल अध्यक्ष,, धर्मेन्द्र लाठर को बुलंदशहर जिला अध्यक्ष,, योगेश शर्मा को हापुड़ जिला अध्यक्ष,, और भी जिला तहसील मण्डल ब्लॉक ग्राम में कई जिम्मेदारी दी गई  प्रदेश अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने इन नियुक्तियों को किसान आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में किसान एकता मजबूत होगी और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार ने उनसे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। यह विस्तार  भारतीय किसान यूनियन मण्ढ़ार की जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति का हिस्सा है।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार राष्ट्रीय,, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सिंह राणा,, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविंद्र सिंह तोमर ,,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल राणा,, प्रदेश अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,, मेरठ मंडल अध्यक्ष कनक सिंह,, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लाठर ,, हापुड़ जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा,, मनोज तेवतिया जिला उपाध्यक्ष हापुड़ ,, सत्येंद्र कुमार नगर अध्यक्ष बाबूगढ़ हापुड़ ,,आजाद पाल सिंह लोहित ,, मीडिया प्रभारी शिवम ,, अमरपाल ब्लॉक अध्यक्ष गुलावटी और हापुड़ और बुलंदशहर के काफी किसान और मजदूर मौजूद रहे