सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया विदाई समारोह का आयोजन



बुलन्दशहर – जनपद से दो पुलिसकर्मी स0उ0नि0 (लेखा) विजेन्द्र सिंह और एफ0एस0ओ0 सुरेश चन्द्र सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कार्यालय व क्षेत्राधिकारी आंकिक व यातायात व क्राइम  द्वारा ऐच्छिक व अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कार्यालय व क्षेत्राधिकारी आंकिक व यातायात व क्राइम  द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।