डी एन पी जी कॉलेज गुलावठी विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक गोष्ठी तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
गुलावठी – डी. एन. पी. जी. कॉलेज गुलावठी में विज्ञान संकाय द्वारा ‘ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर एक गोष्ठी तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अपने संदेश में कालेज प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी ने कहा कि रमन स्पेक्ट्रो फोटोमीटर का प्रयोग करके जैविक पदार्थों के प्रोटीन या न्यूक्लिक एसिड का अध्ययन करके उनके अंदर होने वाली जैविक प्रक्रिया का अध्ययन किया जाता है। इस अवसर पर रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ विनीता गर्ग ने उपस्थित सभी…









