ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, पंचायत सचिवों को मिला प्रशिक्षण
उपनिदेशक (पंचायत) के निर्देशन में जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकासखंड सभागार में पंचायत डेवलपमेंट प्लान (PDP) विषय पर ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों और सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। आत्मनिर्भर आदर्श गांव बनाने का किया आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों को आत्मनिर्भर और आदर्श बनाने की दिशा में सक्रिय…
