तीर्थ यात्रा जीवन को कृतार्थ करने का आधार और तीर्थ यात्रा में धन लगाने से जीवन धन्य बनता – मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी मुनिराज, भोपाल





22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक दिवस 2 जुलाई 2025 को नेमि मोक्षस्थल उर्जयंत गिरनार पर 101 दिन में दिल्ली से 23 मार्च 2025 को  आरंभ होने वाली 1500 किमी लंबी प्रथम धर्म पद यात्रा के लिए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजय जैन ने सतना में विराजमान पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर  महामुनिराज ससंघ, कटनी में विराजमान पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर  मुनिराज और भोपाल में विराजमान पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर मुनिराज से 12 और 13 फरवरी 2025 को मंगल आशीर्वाद और मार्गदर्शन विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजय जैन ने बताया कि दिल्ली से गिरनार जी के लिए धर्म पद यात्रा के लिए सतना में ससंघ विराजमान संत शिरोमणि पूज्य आचार्य  विद्यासागर  महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य और नवाचार्य  समय सागर महामुनिराज ने मंगल आशीर्वाद दिया और संघस्थ मुनि  अभय सागर  मुनिराज ने धर्म पद यात्रा की विस्तृत जानकारी लेकर मार्गदर्शन और मंगल आशीर्वाद दिया। सतना से  अजय जैन, पंकज जैन और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। कटनी में  चेतनोदय तीर्थ पंचकल्याणक महामहोत्सव में विराजमान मुनि पुंगव   सुधा सागर मुनिराज ने 12 फरवरी को तप कल्याणक के अवसर पर प्रवचनों में धर्म पद यात्रा को मंगल आशीर्वाद देते हुए सारे भारत को पद यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। सिंघई  सुधीर जैन, पूर्व अध्यक्ष – भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी और श्री चेतनोदय तीर्थ, कटनी संयोजक  संदीप जैन, भोपाल से  राकेश गोहिल, जबलपुर से डॉक्टर यतीश जैन और संगठन के सदस्यों ने मुनि श्री को यात्रा किए श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भोपाल में नेहरू नगर जैन मंदिर जी में 13 फरवरी को ससंघ विराजमान पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी मुनिराज ने विश्व प्रसिद्ध शंका समाधान कार्यक्रम में धर्म पद यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद देते हुए जैन धर्म में तीर्थ यात्रा व इसमें धन खर्च करने के महत्व को बताते हुए सभी को शामिल होने और पद यात्रा के माध्यम से अहिंसा, शाकाहार, जैन सिद्धांतों और जैन समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रचार प्रसार करने का मार्गदर्शन दिया। मुनि  संघस्थ ब्र. अभय भैया  ने समस्त समाज को यात्रा में शामिल होकर सहयोग करने का आह्वान किया। नेहरू नगर जैन समाज की और से  संजय जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भोपाल में संगठन के सदस्य और तीर्थ यात्रा के सहयोगी विशेषरूप से जबलपुर से ब्र. राजेश जैन, इंटरनेशनल जैन संघ उपस्थित रहे।