प्रवीण श्रीवास्तव और रविंदर सैणी ने दी पद्मश्री स:ओंकार सिंह पाहवा को हार्दिक बधाई



भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न क्षेत्रों से 139 महानुभावों को अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्यों के लिए पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। इस कड़ी में विश्वप्रसिद्ध कंपनी म./स. एवन साइकिल्स लिमिटेड लुधियाना के चेयरमेन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर और मशहूर उद्योगपति स:ओंकार सिंह पाहवा को औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति और देश की प्रगति में सहायक कार्यों के लिए भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मू के द्वारा पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। इस विशेष अवसर पर यशप्रभा ग्रुप के आर.एम प्रवीण श्रीवास्तव और सैणी टेक इंजीनियर्स के मालिक रविंदर सैणी ने माननीय स:ओंकार सिंह पाहवा को हार्दिक बधाई दी और सम्मानित किया।

Please follow and like us:
Pin Share