दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रुप में दो साल पूरा होने पर वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार




नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने अध्यक्ष के रुप में अपने दो साल पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और दिल्ली के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने इन दो साल में संघर्ष में हमेशा साथ दिया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी की ओर से हम सभी कार्यकर्ताओं को कोई ना कोई दायित्व मिलता है। आज से ठीक दो साल पहले शहीदी दिवस के दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद आज मुझे संतोष है कि कार्यकर्ताओं के साथ हमने जो मेहनत की है उसका परिणाम है कि पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सातों सीट जीतने के अलावा दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने तक का सफर इन दो सालों में पूरा किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  के बताए हुए निर्देशों पर अमल कर दिल्ली में एक ऐसी सरकार को उखाड़ने में हम कामयाब हो पाए जिसने दिल्ली में लूट और भ्रष्टाचार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने काम की गति पकड़ी है, अब सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि उसमें सहभागी बने और विकास की गति को आगे बढ़ाए। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता से हमने जो वायदे किए हैं और नई सरकार से दिल्लीवालों की जो अपेक्षाएं हैं, उसको पूरा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में दिल्ली में कामों की गति तेज होगी जिसे देखकर दिल्लीवाले भी कहेंगे कि सुखद बदलाव हुआ है।