
नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के लिए पेश होने वाले आगामी बजट को लेकर कहा है कि आने वाला बजट दिल्ली की जनता को समर्पित बजट होगा और हमने अपने संकल्प पत्र में जो कुछ भी कहा है उसको समर्थित बजट होगा। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हमारा पहला संकल्प है दिल्ली का सर्वांगिण विकास और उसके लिए हर क्षेत्र और समाज वर्ग के लिए बजट में प्रावधान होगा चाहे वह युवा हो, महिला हो, किसान हो या फिर व्यापारी वर्ग हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के सुझावों पर तैयार किया गया यह बजट होगा। दिल्ली को पिछले 10 सालों से विकास की गति को रोकने का जो काम किया गया है, उसको पीछे छोड़ते हुए भाजपा सरकार अब विकसित दिल्ली की संकल्प के साथ आगे काम करेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री जो खुद दिल्ली की छात्रा रही हैं ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य विभागों पर विशेष ध्यान दिया है। सभी विभागों के पदाधिकारियों और समाज के हर वर्ग से संवाद करने का काम किया है, आने वाला बजट दिल्ली के विकास को एक नई दिशा देने का काम करने वाला है।