
● पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज और आर्यिका श्री 105 सरस्वती भूषण माता ने दिया धर्म पद यात्रा के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद
दिल्ली – गिरनार जी के लिए 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा में जैन समाज को जागरूक कर समर्थन लेने रविवार, 26 जनवरी 2025 को सुभाष चौक, लक्ष्मी नगर जैन मंदिर जी में विश्व जैन संगठन, लक्ष्मी नगर शाखा द्वारा संगठन की कार्यकारिणी सदस्य अनुज जैन के संयोजन में समर्थन सभा का आयोजन किया गया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कार्यकारिणी सहित सुभाष चौक मंदिर जी में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने आर्यिका श्री 105 सरस्वती भूषण माता से धर्म पद यात्रा से संबंधित सभी जानकारी देकर उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा को संबोधित करते हुए संजय जैन ने लक्ष्मी नगर जैन समाज द्वारा शिखर जी आंदोलन में विशाल रैली निकालकर और अनशन स्थल पर सहभागिता करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए 22वे जैन तीर्थंकर नेमि मोक्ष स्थल गिरनार के लिए दिल्ली से जाने वाली धर्म पद यात्रा का प्रमुख उद्देश्य नेमिनाथ भगवान के जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक की जानकारी देना और अहिंसा, भाईचारे के प्रचार के साथ साथ जैन समाज को जोड़ते हुए जाने वाली यात्रा में 22 कदम चलकर हजारों कदम चलने की भावना बनाने की अपील की। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, लक्ष्मी नगर कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने और विवेक विहार जैन मंदिर कमेटी संरक्षक मानिक लाल जैन ने कमेटी और समाज की और से धर्म पद यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन और प्रिया जैन, सजग सेवा संस्थान द्वारा यात्रा में सहयोग हेतु निवेदन पत्र देते हुए सभा में उपस्थित लोगों को परिवार और मित्रों सहित धर्म पद यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिल्ली से प्रथम बार आयोजित होने वाले विशाल धर्म पद यात्रा के आयोजन और गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन हेतु गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2005 के आदेश और जैन तीर्थों के संरक्षण से संबंधित प्रश्न किए जिनका प्रमाणिकता के साथ वास्तविक जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन द्वारा दी गई। विवेक विहार में सभा में संगठन कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष अरविंद जैन, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं और लक्ष्मी नगर में सम्मानित सदस्य निपुण जैन और लक्ष्मी नगर शाखा की और से अतुल जैन, नवीन जैन, अनंत जैन, रोहित जैन और अन्य सदस्यों ने समर्थन सभा में सहभागिता की। विवेक विहार में विपिन जैन, अहिंसा बिल्डर्स द्वारा पद यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। लक्ष्मी नगर और विवेक विहार जैन समाज के अनेकों गणमान्यों, अखिल भारतीय धर्म जागृति संस्थान से वंदना जैन और यमुनापार जैन समाज प्रवक्ता विजेंद्र जैन ने सभा के आयोजन के लिए शुभकामना प्रेषित की।