कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान से दिल्ली सब्जी ले जा रही पिकअप और कैंटर में टक्कर होने से घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया। राजस्थान के टोंक जिले दतवास महाराज कंवरपुरा निवासी रामकेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे मुकेश के साथ अपनी पिकअप में राजस्थान से दिल्ली जा रहे थे। जब मानेसर स्थित फौजी ढाबा के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे एक कैंटर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। फौजी ढाबा के नजदीक सड़क पर एक अन्य पिकअप खड़ी थी जिसके चालक ने न तो इंडिकेटर जला रखे थे और न ही रिफ्लेक्टर थे। ऐसे में केंटर चालक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इससे उनकी पिकअप पीछे से कैंटर से टकरा गई। हादसे में मुकेश घायल हो गया जिसने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।