हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सांसद अरुण गोविल
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने शनिवार को मेरठ में विराट धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर कमिश्नरी पहुंचे। सांसद अरुण गोविल ट्रैक्टर चलाकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जनमानस में आक्रोश है। इसे लेकर सर्व हिंदू समाज ने शनिवार को विराट धरना-प्रदर्शन किया। शहर में 75 विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। सनातन…









