दूसरे दिन भी एडीजे और सीनियर डिवीजन कोर्ट को लेकर रही हड़ताल
गढ़मुक्तेश्वर – एडीजे और सीनियर सिविल जज कोर्ट की मांग पूरी न होने से नाराज चल रहे दूसरे दिन भी वकीलों द्वारा हड़ताल किए जाने से मुकदमों की पैरवी समेत अन्य जरूरी कामकाज को आए वादकारियों को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। सर्दी की छुट्टी के कारण गुरुवार को कई दिन बाद कोर्ट खुली थी, परंतु दूसरे दिन भी वकीलों द्वारा हड़ताल किए जाने के कारण जमानतों की सुनवाई के अलावा कोई कामकाज संभव नहीं हो पाया। बार…








