“कविता पाठ प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन। जिलाधिकारी श्रुति ने बच्चों को किया सम्मानित
बुलन्दशहर – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में आयोजित “कविता पाठ प्रतियोगिता” के विजेता बच्चों को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति ने सम्मानित किया। प्रथम स्थान के लिए धनराशि 2100, द्वितीय स्थान के लिए 1500 एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को 1100 रुपए के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बताया गया कि यह प्रतियोगिता महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता…









