यूपी दिवस पर जनपद, मण्डल और राज्य स्तर पर होंगे भव्य आयोजनपर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों से सहभागिता की अपील की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक भव्य एवं समारोहपूर्वक किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 1950 को ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया था। इसी ऐतिहासिक स्मृति को संजोए रखने तथा प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति…








