गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी में 25 पोषण किट वितरित, नवजात बच्चियों के नाम पर किया गया पौधरोपण

Hapur News :- महिला कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 25 बच्चियों एवं उनकी माताओं को पोषण किट वितरित की गई, जबकि नवजात बच्चियों के नाम पर पांच पौधों का पौधरोपण भी किया गया।

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशिभूषण, बीपीएम डी.पी. शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह तथा डीएमसी नेहा त्यागी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने पोषण किट वितरित कर माताओं एवं परिजनों से बच्चों के समुचित पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवजात बच्चियों के नाम पर पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लाभार्थियों को दी गई तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

Please follow and like us: