हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि जमा करने की तिथि 15 अप्रैल, 2023 की गयी

hazz_yatra

लखनऊ: हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-10 दिनांक 13 अप्रैल, 2023 के माध्यम से अवगत कराया है कि चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रु0 81,800/- (रुपए इक्यासी हज़ार आठ सौ) जमा करने की तिथि 12 अप्रैल, 2023 से बढ़ाकर 15 अप्रैल, 2023 कर दी गयी है। हज यात्रियों द्वारा धनराशि जमा करने के बाद पे-इन-स्लिप, हज आवेदन फार्म, घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट, मूल अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट उ0प्र0 राज्य हज समिति में जमा करने की तिथि 14 अप्रैल, 2023 से बढ़ाकर 18 अप्रैल, 2023 कर दी गयी है।
यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी श्री एस0पी0 तिवारी ने दी।