

अयोध्या। समाजवादी पार्टी में आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के पार्षद मोहम्मद सादिक बाबू अपने सैकड़ो साथियों के साथ शामिल हुए। सादिक बाबू को पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पार्टी का झंडा सौपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री ने कहा कि सादिक बाबू के आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव जी के द्वारा प्रदेश में कराये गये विकास कार्यों को जनता जान रही है। मौजूदा सरकार ने सिर्फ अखिलेश जी के कराये हुए कार्यों का ही फीता काटा है। इसको जनता अच्छी तरह से जान रही है जिसका जवाब 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर देगी। महानगर अध्यक्ष ने कहा पार्टी का काफिला लगातार बढ़ रहा इससे संघठन को मजबूती मिलेगी। आप सब के साथ मिलकर 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाना इसके लिए अभी से बूथ लेवल पर तैयारी शुरू कर दीजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन हामिद जाफर मीसम ने किया मुख्य अतिथि तेज नारायण पाण्डेय पवन रहे। इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, मुलायम यूथ बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष अभय यादव, पार्षदगण हाजी असद, रामभवन यादव, फरीद कुरैशी, रामअंजोर यादव, सदस्य अमित श्रीवास्तव बंगाली, इश्तियाक खाँ, अंसार अहमद बब्बन, ताबिल खान, आयुष श्रीवास्तव, शाहबाज लकी, मो० इफ्त्खिार आदि लोग मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में दिनेश सिंह, सोनू कुमार, फिरोज सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, ओम सिंह, मो० तारिक सहित सैकडों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।