

अयोध्या। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में संजीव कुमार त्रिपाठी प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी.डी.) के संचालन में भारत के संविधान की 71 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मे दीवानी न्यायालय, फैजाबाद में सेमीनार का आयोजन किया गया।
भारत के संविधान की 70वीं वर्षगाठ पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर भूदेव गौतम न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधीकरण, रीता कौशिक प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, आर्यन दूबे न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायालय, प. नारायण मिश्रा न्यायाधीश भूमि अध्याप्त न्यायाधीकरण व समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।