मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत रहमतपुर, ब्लाक-हस्तिनापुर में किया गया 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारम्भ

प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम मेरठ द्वारा ग्राम पंचायत रहमतपुर, ब्लाक-हस्तिनापुर, जनपद-गेरठ में दिनांक 12 सितम्बर से 13 सितम्बर 2025 तक मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काशी राम, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आये प्रशिक्षार्थियों को लेखन साम्रगी वितरण कर किया गया। श्री रमेश चन्द, प्रधानाचार्य द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों से सम्बन्धित जानकारी एवं प्रशिक्षण उपरान्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत (अधिकतम एक लाख) रूपये अनुदान सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। विषय विशेषज्ञ डा० राकेश तिवारी के.वी.के प्रभारी/अधिकारी द्वारा फल सब्जी से बनने वाले उत्पाद जैसे अचार, सॉस, मुरब्बा, जैन, जैली स्क्वैश, मसाले प्रसंस्करण आदि की जानकारी प्रदान की गयी। सुशील कुमार, सिरोही मण्डलीय प्रभारी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने की जानकारी दी गयी। दिपांशु डी.आर.पी. मेरठ द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम. एफ.एम.ई.) की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में 30 लाभार्थीयों ने प्रतिभाग किया।

Please follow and like us: