चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, फिट इंडिया और खेलो भारत के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता (एक घंटा मैदान में) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 30 अगस्त 2025 को महिला और पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 92 छात्रों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: महिला सिंगल्स में रश्मि कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निशाता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला डबल्स में रश्मि कश्यप और हिमांशी ने प्रथम, जबकि निष्ठा और ज्योति शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष सिंगल्स में कुश गिरी गोस्वामी ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष डबल्स में गौतम वाला और जयंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्जुन और नीतीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा ‘फिटनेस को बढ़ावा’ देने हेतु विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 छात्रों ने भाग लिया। रैली में प्रो. दिनेश कुमार (इंचार्ज, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग), प्रो. राकेश गुप्ता (डीन, एजुकेशन), डॉ. प्रवीण कुमार (समन्वयक शारीरिक शिक्षा), डॉ. दाऊ दयाल यादव, आदित्य कुमार, करण कुमार, मौसम चौहान, संदीप रंधावा, अंकुश कुमार, दिनेश कुमार और अश्वनी कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘भारत और ओलंपिक’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. कन्हैया कुमार ने ओलंपिक के इतिहास और भारत के प्रदर्शन पर चर्चा की। प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि मेरठ के खिलाड़ियों ने हमेशा अच्छे प्रदर्शन किए हैं और भविष्य में भी मेरठ का नाम रोशन करेंगे। आखिर में, विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों, विजेताओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया गया।

Please follow and like us: