
मेरठ – पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार मेंं जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे। नवागत जिलाधिकरी ने प्रथम बार बैठक की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितो के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण किया जाये। श्री अनित कुमार के जमीन से अधिक मिटटी खनन के जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त मामलो में मुख्यतः जमीनी विवाद, शस्त्र लाईसेन्स नवीनीकरण, रास्ते सम्बन्धित विवाद व पुलिस सम्बन्धित मामलो पर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से अवर अभियन्ता हंसराज सिंह उपस्थित रहे, कार्यालय के सामने सैनिक वाटिका के रख-रखाव व पूर्व में प्रेषित सुझावो को पूर्ण करने हेतु उन्हें अवगत कराया गया। भूतपूर्व सैनिक देवेन्द्र सिंह त्यागी की जमीन से सम्बन्धित प्रकरण को अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह ने निस्तारण हेतु निर्देशित किया।