
मेरठ। पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेरठ में आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकरी ने आदेश किया कि भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितो के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण किया जाये। श्री अनित कुमार के जमीन से अधिक मिटटी खनन के जल्द निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। उपरोक्त मामलो में मुख्यतः जमीनी विवाद, शस्त्र लाईसेन्स नवीनीकरण, रास्ते सम्बन्धित विवाद व पुलिस सम्बन्धित मामलो पर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बैठक में सम्बन्धित प्रकरणो को अपर जिलाधिकारी(नगर) ने निस्तारण हेतु निर्देशित किया।