
मेरठ – जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा पीटीएस मेरठ में लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड (भवन) मेरठ द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने प्रोजेक्ट मैनेजर को तीनो शिफ्टो में कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के लिए मैनपावर बढाई जाये। उन्होने निर्माण कार्यों में विद्युत कनेक्शन, लिफ्ट, फर्श, खिडकी आदि में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड (भवन) मेरठ के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।