2027 में होगी सपा की सरकार, होगा चहुमुखी विकास:- विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर


परिचय :- मासिक मीटिंग में सपा पदाधिकारी
बहसूमा। समाजवादी पार्टी की नगर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सपा की पीड़ीए पर चर्चा की गई। बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने पीड़ीए समाज के हर युवक युवती महिला पुरुष ने यह ठान लिया है कि वह सामाजिक एक झुकता से राजनीतिक शक्ति प्राप्त करके अपनी सरकार बनायेगे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान को अपमानित और खारिज करने वाले को हमेशा के लिए सत्ता से हटा देंगे। मासिक बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। नगर के मोहल्ला सड़कवाला निवासी सपा के नगर महासचिव जावेद अल्वी के आवास पर मासिक बैठक में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने हमेशा गरीब, मजलूम, अहसाय, किसानो की मदद करती आ रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा समाज के लोगों शोषण, वंक्षित, पीड़ित के हक़ में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की रक्षा का कवच बन रहे हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा बाबा साहेब के संविधान को बचाने लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री रहते कन्या विद्याधन, साइकिल वितरण, शिक्षा के लिए 30-30 हजार रुपए एवं क्राइम कंट्रोल करने के लिए 100 नंबर लगाई थी।सपा के जिला सचिव खलील सलमानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, वंक्षित, शोषित, किसनो की आवाजों को उठाने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा दलित मुस्लिम एवं अल्पसंख्यक आदि लोगों की आवाजों को बुलंद कर रहे हैं।पीड़ीए का नारा उत्तर प्रदेश हमारा, का जो नारा है वह जन-जन तक पहुंच रहा है। और आने वाली 2027 उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार होगी और प्रदेश को चहुमुखी विकास भी मिलेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जिला सचिव खलील सलमानी, नगर अध्यक्ष साकिर फरीदी, विधानसभा उपाध्यक्ष पवन यादव, विधानसभा महासचिव जैकी जाटव, साकिर फरीदी, जावेद अल्वी मोबिन सलमानी, सलमान  आदि लोग शामिल है।

Please follow and like us:
Pin Share